पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटने के बाद क्या बोलीं किरण बेदी...

Webdunia
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (11:28 IST)
पुडुचेरी की निवर्तमान उप राज्यपाल किरण बेदी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के तहत सभी कार्य किए।
 
राष्ट्रपति द्वारा बेदी को उपराज्यपाल के पद से हटाने के एक दिन बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी ने केन्द्र का पुडुचेरी की सेवा करने का अवसर देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा किया।
 
बेदी ने कहा कि वह पूरी संतुष्टि के साथ यह कह सकती हैं कि उनके कार्यकाल में राज निवास की टीम ने जन हित के लिए पूरी कर्मठता से काम किया।
 
बेदी का पुडुचेरी सरकार और खासकर मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के साथ अक्सर टकराव होता रहा। उन्होंने कहा कि मैंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के लिए ही सभी कार्य किए। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि यह अब लोगों के हाथ में है।
 
राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटाने की घोषणा की थी। करीब एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री नारायणसामी ने राष्ट्रपति से उन्हें हटाने की अपील की थी।
 
बेदी को उपराज्यपाल पद से हटाने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों के अधिकारों की जीत है। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

क्या है इनकम टैक्स रिटर्न भरने की Last Date, क्या आगे बढ़ेगी तारीख

LIVE: इस्तीफा वापस नहीं लेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

बुजुर्ग से 7.88 करोड़ रुपए की साइबर ठगी, इस तरह लालच में फंसी मुंबई की महिला

जगदीप धनखड़ के इस्तीफा, कौन बनेगा अगला उपराष्‍ट्रपति?

जस्टिस वर्मा इस्तीफा देंगे या संसद हटाएगी? जानिए कैसे लाया जाता है महाभियोग प्रस्ताव

अगला लेख