Hanuman Chalisa

खौफनाक, दिल्ली हाट में मिला पांच फीट लंबा कोबरा

Webdunia
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (15:35 IST)
नई दिल्ली। पीतमपुरा इलाके के दिल्ली हाट में स्थित दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) के कार्यालय में पांच फीट लंबा कोबरा पाया गया।
 
वन्यजीवों पर काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने बताया कि यह जहरीला सांप डीटीटीडीसी शाखा के सहायक इंजीनियर कार्यालय के भीतर मिला था।
 
वाइल्डलाइफ एसओएस के एक अधिकारी ने बताया, 'सांप को पकड़ लिया गया है। उसे फिलहाल देखरेख में रखा गया है और स्वस्थ पाए जाने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।'
 
सहायक इंजीनियर दीपक कुमार सक्सेना ने कहा, 'अपने दफ्तर में इतना लंबा कोबरा देखकर वह हैरान हो गए थे।'
 
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने बताया, 'भारत में पाए जाने वाले चार सबसे जहरीले सांपों की प्रजाति में से एक के, इस सांप को पकड़ने के लिए हमारी टीम ने खास सावधानी बरती ताकि किसी तरह का कोई नुकसान न हो।'
 
उन्होंने कहा कि हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वह किसी भी वन्यजीव या रेंगने वाले जीव को खुद से पकड़ने की कोशिश न करें क्योंकि वह बहुत घातक साबित हो सकते हैं, खासकर जब वह जीव जहरीला हो। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

अगला लेख