Hanuman Chalisa

Kerala Blasts : यहोवा के साक्षी समूह से होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने किया आत्मसमर्पण, ली विस्फोटों की जिम्मेदारी ली

Webdunia
रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (18:07 IST)
खुद को ईसाइयों के ‘यहोवा के साक्षी’ समूह का सदस्य बताने वाले एक व्यक्ति ने केरल के त्रिशूर जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और रविवार सुबह यहां कलामासेरी में ईसाई धार्मिक सभा में हुए कई विस्फोटों की जिम्मेदारी ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून एवं व्यवस्था एमआर अजित कुमार ने प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई और 45 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
ALSO READ: श्रीनगर में आतंकी हमला : क्रिकेट खेल रहे पुलिस निरीक्षक को आतंकियों ने गोली मारी, TRF ने ली जिम्मेदारी
अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने कोडकारा थाने में सुबह में आत्मसमर्पण किया और दावा किया कि उसने ही विस्फोट को अंजाम दिया।
 
एडीजीपी ने कहा कि उस व्यक्ति का नाम डोमिनिक मार्टिन है। उसने अपने दावे के समर्थन में सबूत भी दिए। हम फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं। हम उसके दावों और कृत्य को अंजाम देने के लिए बताए गए कारणों की भी जांच कर रहे हैं।"
 
उन्होंने यह भी कहा कि इस व्यक्ति ने खुद के ‘यहोवा के साक्षी’ ईसाई धार्मिक समूह का अनुयायी होने का भी दावा किया है। इस समूह की स्थापना 19वीं शताब्दी में अमेरिका में हुई थी।
 
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या यह घटना पुलिस की खुफिया विफलता का नतीजा है, एडीजीपी ने कहा कि पुलिस बल की सभी शाखाएं प्रभावी ढंग से काम कर रही थीं।
 
इससे पहले, प्रदेश पुलिस प्रमुख शेख दरवेश साहेब ने तिरुवनंतपुरम में मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार विस्फोट आईईडी के कारण हुए। उन्होंने कहा कि ‘हम इसकी जांच कर रहे हैं।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

ऋषिकेश में रेल हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी ट्रेन, दीवार से टकराए डिब्बे

PM मोदी को घेरने की कोशिश पड़ी भारी! नॉर्वे के मंच पर भारत के इस कड़क जवाब ने विदेशी मीडिया को किया खामोश

इंदौर में कितने बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए एमपी के शहरों की रेट लिस्ट

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

अगला लेख