सदमे में है कोलकाता गैंगरेप पीड़िता, बातचीत करते समय कांप रहे थे हाथ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 2 जुलाई 2025 (20:36 IST)
Kolkata gang rape victim is in shock: पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने बुधवार को कहा कि कोलकाता में अपने कॉलेज के अंदर कथित रूप से सामूहिक बलात्कार का शिकार बनी विधि छात्रा अब भी 'सदमे' में है। गंगोपाध्याय ने कहा कि पीड़िता को परामर्श दिया गया है, लेकिन प्रथम वर्ष की छात्रा के लिए और अधिक परामर्श सत्रों की आवश्यकता है।
 
लड़की को 25 जून की शाम को तीन लोगों ने प्रताड़ित किया था। इनमें एक पूर्व छात्र और संस्थान में उसके दो वरिष्ठ छात्र शामिल हैं। इन तीनों लोगों और उस समय साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में ड्यूटी पर मौजूद एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। वे फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस अपराध के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की।
 
चेहरे पर दिख रहा था दर्द : गंगोपाध्याय ने कहा कि हमने पीड़िता से बात की है, वह सदमे में है। उसके हाथ कांप रहे थे और हम उसके चेहरे पर दर्द देख सकते थे। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य दो लोग यह कृत्य देखते रहे और मदद करते रहे। आरोप है कि कॉलेज के पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा ने 24 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार किया, जबकि दो वर्तमान छात्रों - जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी ने मोबाइल फोन पर इस कृत्य का वीडियो बना लिया।
 
गंगोपाध्याय ने कहा कि पीड़िता के लिए और परामर्श सत्र होंगे। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसे उचित सुरक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इन सभी अपराधियों के लिए कड़ी सजा की सिफारिश करेंगे। जिन लोगों ने अपराध होते देखा और मुख्य आरोपी की मदद की, वे भी समान रूप से दोषी हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

चिदंबरम ने गृहमंत्री शाह पर किया पलटवार, बोले- नए आपराधिक कानूनों से सिर्फ भ्रम पैदा हुआ

Gold Price : सोने में फिर तेजी, कीमत 500 रुपए बढ़कर 99,170 रुपए प्रति 10 ग्राम

Infosys का कर्मचारी गिरफ्‍तार, ऑफिस के लेडी वॉशरूम में लगाया हिडेन कैमरा, बनाया अश्लील वीडियो

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, झारखंड से 3 अपराधी गिरफ्तार

अगला लेख