Hanuman Chalisa

कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में आग, कोई हताहत नहीं

Webdunia
गुरुवार, 20 जुलाई 2017 (15:55 IST)
कोलकाता। शहर के प्रिटोरिया स्ट्रीट के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर गुरुवार को आग लग गई। इस इमारत में बहुत से कार्यालय हैं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि लगभग 12 बजे लगी। इस आग पर काबू पाने के लिए 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियों के अलावा कोलकाता पुलिस के आपदा प्रबंधन यूनिट के कुछ दलों को भी मौके पर भेजा गया ताकि इमारत के भीतर फंसे लोगों को बचाया जा सके। इमारत में ज्यादातर कर्मचारी थे। आग लगने से इमारत में भरे धुएं को निकालने के लिए लोगों ने इमारत में लगे शीशे तोड़ दिए।
 
मौके पर पहुंचे राज्य के अग्निशमन अधिकारी और शहर के मेयर सोवन चटर्जी ने बताया कि इमारत को खाली करा लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

कौन था White House में फायरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

अगला लेख