जज की दरियादिली, दिव्यांग फरियादी के पास पहुंचे, बीच सड़क पर सुनाया फैसला

Webdunia
रविवार, 12 सितम्बर 2021 (10:43 IST)
छत्तीसगढ़ के कोरबा में लोग उस समय हैरान रह गए जब एक जज ने सड़क पर खुद दिव्यांग फरियादी के पास पहुंचकर उसकी फरियाद सुनी और वहीं अपना फैसला भी सुना दिया। एक जज की दरियादिली देख हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है।
 
दरअसल एक सड़क दुर्घटना में तीन साल पहले दिव्यांग हुए युवक ने बीमा कंपनी के खिलाफ अर्जी लगाई थी। बीते 11 सितंबर को कोरबा में लगाई गई लोक अदालत में युवक के मामले की सुनवाई थी। सुनवाई के लिए पहुंचा दिव्यांग युवक चलने में सक्षम नहीं था।
 
कोरबा के जिला सत्र न्यायाधीश बीपी वर्मा को जैसे ही दिव्यांग युवक के संबंध में जानकारी मिली, वे खुद उसकी कार के पास पहुंच गए। उन्होंने युवक के केस से संबंधित दस्तावेज व मामले से जुड़े पक्ष को कार के पास ही बुलाया गया।
 
दोनों ही पक्षों की बात सुनने के बाद उन्होंने बीमा कंपनी को दिव्यांग युवक को 20 लाख रुपए का जुर्माना देने का आदेश दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 1,500 रुपए की गिरावट

प्रति मिनट कितने टिकटों का हो सकता है आरक्षण, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया यह जवाब

सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह: बेहतर काम करने वालों का सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मान, कहा- एमपी को बनाएंगे देश का नंबर-1 राज्य

दागी PM-CM को हटाने वाले बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष के विरोध के बाद JPC में भेजे

भारत कैसे कर सकता है तेल उत्पादक देशों की बराबरी, नितिन गडकरी ने बताया प्लान

अगला लेख