सिख और हिन्दू रीति से किया 'हिन्दी सिनेमा की प्रथम महिला' कृष्णा राज कपूर का अंतिम संस्कार

Webdunia
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (00:35 IST)
मुंबई। दिवंगत राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर को सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई जिसमें हिन्दी फिल्म जगत के लगभग सभी बड़े कलाकारों ने अंतिम श्रद्धांजलि दी। 87 वर्षीय कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके शव को चेम्बूर में उनके आरके बंगला पर दिनभर दर्शन के लिए रखा गया था और चेम्बूर शवदाहगृह के लिए एक एम्बुलेंस में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें उनकी तस्वीर लगी हुई थी।
 
 
उनका अंतिम संस्कार करीब 40 मिनट तक सिख और हिन्दू रीति-रिवाजों के मुताबिक किया गया। उनके बेटे रणधीर और राजीव ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया। उनकी पौत्री करीना और रिद्धिमा, बेटी रीमा जैन, पौत्र अरमान और अदार तथा शशि कपूर के बेटे भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे। ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू और बेटे रणबीर के साथ मौजूद नहीं थे। वरिष्ठ अभिनेता हाल में उपचार के लिए अमेरिका गए थे।
 
अंतिम संस्कार के दौरान शवदाहगृह में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, करण जौहर, आलिया भट्ट, आमिर खान, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, अनिल अंबानी, संजय कपूर, बोनी कपूर, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी मौजूद थे।
 
बॉलीवुड से आमिर खान, जया बच्चन, श्वेता बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, वरुण धवन, संजय दत्त, फराह खान, अमृता अरोड़ा, अनु मलिक, जितेन्द्र, राकेश रोशन, रोहित धवन, प्रिया दत्त, डैनी डेंगजोप्पा और प्रेम चोपड़ा ने उनके आवास पर उनके अंतिम दर्शन किए।
 
राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से मई 1946 में शादी की थी और दंपति को 5 बच्चे थे- 3 बेटे रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर तथा 2 बेटियां ऋतु और रिमा। कृष्णा राज कपूर हमेशा सुर्खियों से दूर रहीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Update : क्या अगले 7 दिनों में देश के मौसम में होने वाला बड़ा बदलाव, IMD का अपडेट

manipur violence : CBI ने मेइती संगठन अरामबाई तेंगगोल के सदस्य हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार

गड्‍ढे में एकसाथ फंसे बाघ और कुत्ता, ऐसे हुआ रेस्क्यू

रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, समारोह में शामिल हुईं बड़ी हस्तियां

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

अगला लेख