Hanuman Chalisa

कुमारस्वामी ने बेनामी संपत्तियों के आरोपों को किया खारिज

Webdunia
गुरुवार, 25 मई 2017 (08:27 IST)
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रच रही है। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज कराने के लिए लोगों को भड़का रहे हैं। 
 
खुद को कांग्रेस का कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले वेंकेटेश गौड़ा ने आयकर विभाग का रुख करके दावा किया है कि कुमारस्वामी और उनके परिवार ने भारत और अमेरिका में 20 हजार करोड़ रुपए की बेनामी संपत्तियां जमा कर रखी है जिसके बाद कुमारस्वामी की प्रतिक्रिया आई है।
 
कुमारस्वामी ने यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा इस शिकायत को दर्ज कराने में शामिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस के नेता उन्हें बदनाम करने के लिए एकजुट हो गए हैं, क्योंकि वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों पार्टियां जद (एस) की लोकप्रियता से डरे हुए हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख