भाजपा और जदयू के सीट बंटवारे पर लालू ने कसा तंज

Webdunia
शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (22:49 IST)
पटना। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भाजपा और जदयू पर शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों दल पहले तो साथ मिलकर लड़ेंगे और फिर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे। राजग में सीट बंटवारे के लिए समझौते की घोषणा होने के एक दिन बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी की।
 
 
लालू ने भाजपा-जदयू गठबंधन के इतिहास पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि 'एगो बा मास्टर इन चीटरी और भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी और फक्कड़ी!' उन्होंने कहा कि 'फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें!' 
 
गौरतलब है कि भाजपा और जदयू का 17 साल पुराना गठबंधन 2013 में टूट गया था लेकिन 4 साल बाद वे फिर से एकजुट हो गए। राजद अध्यक्ष ने 'पल्टीमार' और 'कल्टीमार' जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जो संभवत: क्रमश: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि 'एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार!'
 
महागठबंधन से 3 साल से भी कम समय में जदयू के बाहर होने के बाद राजद ने नीतीश पर पाला बदलने का आरोप लगाया था। लालू के छोटे बेटे एवं तत्कालीन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पिछले साल नीतीश नीत जदयू ने राजद से नाता तोड़ लिया और राजग में लौट गया। मोदी पर विपक्ष लंबे-चौड़े और झूठे वादे करने का आरोप लगाया करता है।
 
लालू ने कहा कि पहले तो लोग उन दोनों (पार्टियों को) अलग-अलग हराया करते थे, अब उन्हें एकसाथ हराया जाएगा। उन्होंने ट्वीट में कहा कि 'पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई! जय बिहार।'
 
इस बीच तेजस्वी ने मोतिहारी में एक जनसभा में कहा कि लालू सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। वे राज्यव्यापी संविधान बचाओ न्याय यात्रा के तहत पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय में थे। उन्होंने कहा कि यदि वे नीतीश की तरह भाजपा के सामने झुक जाते तो आज वे बिहार के मुख्यमंत्री होते। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindhu : ईरान से अब तक 1400 से ज्‍यादा भारतीयों को निकाला

Air India का बड़ा फैसला, उड़ानों की घटाई संख्या, बताई ये वजह

मिशन मिडनाइट हैमर पर भड़का ईरान, डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी- तुमने इसे शुरू किया, खत्म हम करेंगे

Mumbai Airport पर 16 करोड़ का सोना और ड्रग्‍स जब्त, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा- स्वास्थ्य, अध्यात्म और प्रकृति का संगम है उत्तराखंड

अगला लेख