लालू को सजा के बाद भी जारी रहेगा कांग्रेस-राजद गठबंधन

Webdunia
रविवार, 7 जनवरी 2018 (01:02 IST)
पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष काकब कादरी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद को पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची स्थित सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा करोडों रुपए के चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में साढे तीन साल की सजा सुनाए जाने पर शनिवार को कहा कि इसका असर कांग्रेस और राजद के गठबंधन पर नहीं पड़ेगा और दोनों दलों के बीच गठबंधन जारी रहेगा।
 
 
काकब ने आज कहा कि उनकी पार्टी न्याय प्रक्रिया का सम्मान करती है। अदालत के इस फैसले का धर्म निरपेक्ष और सामाजिक न्याय वाली शक्तियों पर असर नहीं पड़ेगा। बिहार में राजद और कांग्रेस का गठबंधन जारी है। 
 
बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि चारा मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर आए फैसले का कोई असर कांग्रेस–राजद के गठबंधन पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चारा मामले पर लालू को सुनाई गई सजा न्यायिक प्रक्रिया का अंग है। इस पर कोई भी टिका टिप्पणी करना उचित नहीं है, लेकिन जहां तक कांग्रेस और राजद के राजनीतिक मित्रता की बात है, वह इससे अप्रभावित रहेगी।
 
सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में धर्मनिरपेक्ष शक्तियों द्वारा सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ प्रदेश समेत पूरे देश में महत्वपूर्ण राजनीतिक लड़ाई लड़ी जानी है। इस लड़ाई में राजद हमारा अभिन्न राजनीतिक मित्र है। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि देश आज दोराहे पर खड़ा है। जनता ने जिसे बहुमत दिया उसने देश की आर्थिक स्थिति बदत्तर कर दी। नोटबंदी और जीएसटी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। ऐसे में राजग सरकार के खिलाफ संप्रग के द्वारा आने वाले दिनों में निर्णायक राजनीतिक लड़ाई लड़ी जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में नीति आयोग के शीर्ष निकाय शासी परिषद की बैठक

मोबाइल पर तेज आवाज में बजा रहा था गाना, रोकने पर गुस्से में पत्नी पर फेंका तेजाब

केरल पहुंचा Monsoon, 2009 के बाद भारतीय मुख्य भूमि पर हुआ सबसे जल्दी आगमन

CBI को मिली बड़ी सफलता, अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया

भारत ने UN में उड़ाईं पाकिस्तान के दुष्प्रचार की धज्जियां, कहा कि सिंधु जल संधि की भावना का किया उल्लंघन

अगला लेख