भैंस पर बैठकर लालू से मिलने पहुंचे फैंस, हाथ में थी लालटेन

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2022 (07:22 IST)
पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के तीन कट्टर समर्थक शुक्रवार को अपने नेता से मिलने के लिए भैंस पर सवार होकर लालू की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के ये तीनों प्रशंसक अपने और भैंस के शरीर पर हरे रंग के ऊपर सफेद रंग में सीबीआई की निंदा करने वाले नारे लिख रखे थे।
 
दर्शक उस समय हंसने पर और मजबूर हो गए जब एक भैंस पर सवार लालू के एक प्रशंसक, जो संयोग से उनके पैतृक जिला गोपालगंज से सटे सीवान जिला का था, ने घोषणा की कि उसका नाम 'नटवरलाल' है।
 
नटवरलाल के दो साथियों में से एक मिथिलेश पंडित जिसकी लंबाई करीब तीन फीट से कम थी, ने भैंस की डोर थाम रखी थी। उन्होंने कहा कि वे लगभग 45 किलोमीटर दूर वैशाली जिले के महुआ से आ रहे हैं।
 
लालू के ये प्रशंसक अपने हाथ में लालटेन (राजद का चुनाव चिन्ह) और पार्टी का झंडा ले रखा था और 'होश में आओ सीबीआई' के नारे लगा रहे थे। उन्होंने अपने शरीर को भी हरे रंग में पुतवा रखा था, उस पर लिखा था बिहार की जनता जिंदा बाद, लालू राबड़ी जिंदाबाद।
 
हालांकि अपनी अधेड़ उम्र में ये लोग राजद के 30 वर्षीय उत्तराधिकारी तेजस्वी को अपना पिताजी, जबकि लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी को दादा-दादी मानते हैं। उन्होंने दावा किया कि लालू जी रांची या दिल्ली में रहते हुए भी उनसे फोन पर बात करते रहते हैं, वह हमें देखना चाहते थे इसलिए हम यहां हैं। उन्होंने कहा कि भैंस हमारे नेता की सवारी का प्रतीक है। उन्होंने मवेशियों को पालना शुरू किया और शीर्ष पर पहुंच गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख