Biodata Maker

नागपुर में पानी से घिरे टावर पर फंसे लंगूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Webdunia
गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (15:39 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के महुर्जरी गांव में 7 लंगूर पिछले 5 दिनों से एक ‘हाई पावर ट्रांसमिशन टावर’ पर फंसे हुए हैं, क्योंकि आसपास पानी भरे होने के कारण वे टावर से उतर नहीं पा रहे हैं। अब बचाव दल ने उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए टावर के पास एक कृत्रिम पुल बनाया है।
 
वन अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि लंगूरों को निकालने की कोशिश जारी है। उन्हें रस्सियों और नौका की मदद से भी निकालने की कोशिश की गई थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
 
राज्य वन्यजीव सलाहकार बोर्ड के सदस्य कुंदन हैत ने बताया कि बांस से बनी चादरों, डंडियों के जाल, पेड़ों की सूखी शाखाओं और खाली ड्रमों से बाढ़ के पानी के ऊपर 200 मीटर लंबा कृत्रिम पुल बनाया गया है। बचाककर्मी उम्मीद कर रहे हैं कि लंगूर टावर से उतरकर, इस पुल के जरिये पानी के पार आ जाएंगे।
 
लंगूरों को निकालने के लिए वन विभाग, नागपुर नगर निगम की अग्निशमन इकाई, राज्य वन्यजीव सलाहकार बोर्ड और यहां के जंगली जानवरों के ‘ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर’ के कर्मी संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: देशभर में धनतेरस का उत्साह, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पंजाब में गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 3 अफगानी क्रिकेटरों की मौत, नाराज ACB ने लिया बड़ा फैसला

अगर भारत और चीन रूसी तेल खरीदना बंद कर दें तो क्या होगा?

ट्रंप ने जेलेंस्की की उम्मीदें तोड़ीं, नहीं देंगे टॉमहॉक मिसाइल

अगला लेख