पंजाब में बड़ी मात्रा में हथियार बरामद, BSF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Webdunia
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (13:23 IST)
चंडीगढ़। खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे फिरोजपुर में बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें गोला-बारूद के साथ पिस्टल भी शामिल हैं।
 
सुरक्षाबलों को खुफिया विभाग से जानकारी मिली थी कि सीमा पर सुरक्षा गेट संख्या 159 और 160 के बीच हथियारों की खेप की तस्करी होनेवाली है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक बैग बरामद किया।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उस बैग में 22 पिस्टल थे। इनके अलावा तीन 7 शॉट विलियम्स (स्टार) पिस्टल, एक स्पेशल गिफ्ट (स्टार), दो ब्लैक पैंथर (स्टार) और छह पिस्टल बिना किसी मार्क के हैं। बरामद पिस्टलों में 3 पाकिस्तान, 2 चीन और 1 इटली निर्मित हैं। सभी पिस्टल .30 बोर के हैं
 
इसके अलावा बैग से 44 मैग्जीन और गोला-बारूद भी भरामद हुआ। इसके अलावा 934 ग्राम हेरोइन और 72 ग्राम अफीम भी जब्त की गई है। 
 
हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जब्त वस्तुएं अमृतसर में पंजाब पुलिस को सौंप दी हैं। (फाइल फोटो) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख