Dharma Sangrah

लश्कर का पाकिस्तानी आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर

Webdunia
सोमवार, 7 अगस्त 2017 (15:44 IST)
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तान का लश्कर ए तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आंतकवादी की पहचान उमर के तौर पर की गई है। वह कश्मीर के इस्माइल ग्रुप से था। 10 जुलाई को अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले में इसी संगठन का हाथ था। इस हमले में आठ श्रद्धालु मारे गए थे और अनेक घायल हो गए थे।
 
एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने संबूरा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने पर कल देर रात गांव को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इस पर वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी।
 
उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

7 मार्च की बड़ी खबरें: ईरान-अमेरिका युद्ध का 8वां दिन, ट्रंप का बड़ा दावा, भारत में LPG सिलेंडर महंगा

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: भारत में LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए दाम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

अगला लेख