Hanuman Chalisa

लश्कर ए तैयबा के आतंकियों ने युवक का अपहरण कर सिर काट दिया

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (11:32 IST)
श्रीनगर। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों द्वारा हाजिन में गत बुधवार की रात को अगवा किए गए युवक का सिरकटा शव शुक्रवार को मिला। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
 
 
गौरतलब है कि गत बुधवार रात को लश्कर आतंकी मोहम्मद सलीम अहमद पर्रे ने अपने साथियों संग बुधवार रात 11.45 बजे बोन मोहल्ले में रहने वाले अब्दुल गफ्फार बट व उसके परिजनों को पीटा और उसके बाद उसने अब्दुल गफ्फार व उसके 25 वर्षीय पुत्र मंजूर अहमद बट को अगवा कर अपने साथ ले गया। लेकिन रास्ते में अब्दुल गफ्फार आतंकियों की चंगुल से भाग निकला। इस पर आतंकियों ने उस पर गोली चलाई, लेकिन जख्मी होने के बावजूद वह रुका नहीं। फिलहाल वह अस्पताल में उपचाराधीन है।
 
पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर मंजूर को बचाने के लिए गत रोज हाजिन व उसके साथ सटे इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाते हुए सभी संभावित आतंकी ठिकानों को खंगाला लेकिन मंजूर का कोई सुराग नहीं मिला।
 
आज सुबह स्थानीय लोगों ने मंजूर का सिरकटा शव उसके मोहल्ले से कुछ ही दूरी पर खेतों में देखा। उन्होंने उसी समय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने शव को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया। पुलिसकर्मियों ने दिवंगत के सिर को भी तलाश किया, लेकिन इस खबर के लिखे जाने तक सिर नहीं मिला था। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद दिवंगत की सिरकटी लाश उसके परिजनों के हवाले कर दी गई है।
 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंजूर की हत्या से पहले सोमवार की रात को लश्कर आतंकी सलीम पर्रे ने अपने साथियों संग हाजिन में नसीर अहमद पर्रे को उसकी ससुराल से अगवा कर लिया था। नसीर का शव मंगलवार को मिला था। नसीर को अगवा करने के अलावा आतंकियों ने उसकी पत्नी व सास और एक अन्य रिश्तेदार को पहले चाकुओं से जख्मी कर उन पर गोलियों की बौछार की थ। उसके तीनों रिश्तेदार फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख