टीकमगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (23:41 IST)
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय पर मंगलवार कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजने के साथ ही अश्रु गैस का सहारा लेना पडा। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस वजह से तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पथराव के कारण चार पांच पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं।
 
बुंदेलखंड अंचल के प्रमुख शहर टीकमगढ़ में विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह की अगुवायी में खेत बचाओ किसान बचाओ आंदोलन किया गया। श्री सिंह इसे संबोधित करने के बाद यहां से रवाना हो गए, वहीं कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। इसी दौरान किसानों संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उनका सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मचारियों से विवाद हो गया।
 
इस दौरान भीड बेरीकेट्स की ओर बढ़ रही थी, जबकि पुलिस जवान और अधिकारी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का उपयोग किया। स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर लाठियां भांजनी पडीं और फिर अश्रु गैस का भी उपयोग करना पडा। इस दौरान कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पथराव भी किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने अनेक कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।
 
इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और विपक्ष के नेता अजय सिंह ने टीकमगढ़ में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए आरोप लगाया है कि अब राज्य सरकार दमन की नीति पर उतर आई है। यादव ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस लाठीचार्ज से साबित हो गया है कि राज्य सरकार किसान विरोधी है और यही इसका वास्तविक चरित्र है। 
 
आने वाले दिनों में राज्य सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा, वहीं सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को यह रास नहीं आ रहा है किसान अपने हकों के लिए सडक पर उतर रहे हैं। इसके पहले अजय सिंह ने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के 51 में से आधे से अधिक जिले भयावह सूखे की चपेट में हैं और सरकार एक भी जिला तथा तहसील को सूखाग्रस्त घोषित नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा कि राज्य की शिवराजसिंह चौहान सरकार किसानों की हितैषी बनने का दावा करती है, लेकिन उसके कार्य इसके विपरीत हैं। उन्होंने किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन करें। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख