Dharma Sangrah

दुनिया राम की अनुयायी मगर देश में अयोध्या का नाम लेने वाला सांप्रदायिक : योगी

Webdunia
रविवार, 25 जून 2017 (15:27 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे को पर्यटन की दृष्टि से काफी समृद्ध बताते हुए रविवार को कहा कि थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों में राम नाम की धूम है लेकिन यहां तो अयोध्या का नाम लेने मात्र से ही व्यक्ति सांप्रदायिक कहा जाने लगता है।

योगी ने रविवार को यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक सेमिनार का उद्घाटन करते हुए कहा कि भगवान राम और कृष्ण ने पूरे देश को सांस्कृतिक दृष्टि से एक धागे में पिरोया।

राम ने उत्तर को दक्षिण से जोड़ा तो श्रीकृष्ण ने पूरब और पश्चिम में अटूट रिश्ता कायम किया। लोग इतिहास भूल गए हैं। आलम यह है कि अयोध्या का नाम ले लेने मात्र से ही व्यक्ति सांप्रदायिक कहा जाने लगता है।

योगी ने कहा कि श्रीराम ने वन गमन यात्रा के जरिए उत्तर को दक्षिण से जोड़ा। वे चित्रकूट, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए श्रीलंका पहुंचे थे। इसी तरह श्रीकृष्ण अपनी पत्नी रुकमणि को मेघालय से लाए थे।
अरुणाचल प्रदेश के लोग भी कहते हैं कि रुकमणि उनके यहां की थीं। मेघालय और अरुणाचल देश के पूर्वी हिस्से में स्थित हैं। कृष्ण ने अरुणाचल से द्वारिकापुरी तक देश को एक सूत्र में बांधा। राम और श्रीकृष्ण ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया, लेकिन धर्मनिरपेक्षता की पट्टी आंखों पर बांधने वाले भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने पर गंभीर नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है। नगालैंड में भी भाजपा सरकार बनाएगी। देश को एक धागे में पिरोकर रखने में भाजपा ही सक्षम है। भाजपा पूरे देश को एकसाथ रखने के साथ ही सांस्कृतिक एकता भी कायम रखेगी जिससे अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उनका कहना था कि बौद्ध धर्मावलंबियों के देश थाईलैंड और दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया में भी राम की धूम है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख