Hanuman Chalisa

लव जेहाद का कारण 18 वर्ष की उम्र में शादी कर दिया जाना : गोपाल परमार

Webdunia
रविवार, 6 मई 2018 (17:05 IST)
आगर मालवा (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के आगर मालवा से भाजपा विधायक गोपाल परमार ने विवादित बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जबसे लड़कियों के लिए शादी की उम्र का निर्धारण 18 साल किया है तभी से लव जेहाद का काम शुरू हुआ है।
 
 
आजीविका और कौशल विकास दिवस कार्यक्रम को शनिवार को यहां संबोधित करते हुए परमार ने कहा कि पहले देखते थे कि समाज में जो भी शादी होती थी, हमारे बड़े-बूढ़े ही संबंध कर लेते थे, भले ही बचपन में कर लेते थे। वे संबंध ज्यादा टिके रहते थे। ज्यादा मजबूत थे। यह जबसे 18 साल की बीमारी (लड़कियों की शादी करने की) सरकार ने चालू की है, तबसे बहुत सारी लड़कियां भागने लग गई हैं तथा लव जेहाद का बुखार चालू हो गया है।
 
परमार ने कहा कि हमें घर में ध्यान ही नहीं है कि हमारी छोरी क्या कर रही है? हमें कहकर जा रही है कि पढ़ने के लिए कोचिंग क्लास जा रही हूं, लेकिन वहां शरारती एवं शातिर लोग कोई उपकार कर अथवा मीठा-मीठा बोलकर उन्हें बरगलाने लगते हैं और वह किसी भी लड़के के साथ भाग जाती है। इसलिए मैं सब मां-बहनों से आग्रह करता हूं कि यह लव जेहाद का जो बुखार आया है, इससे सतर्कता बरतने का काम हम सबका है। सतर्क रहो, नहीं तो घर बर्बाद हो जाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख