लव जेहाद के नाम पर दरिंदगी, जिंदा जलाया

Webdunia
गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (10:57 IST)
जयपुर। राजस्थान में राजसमंद शहर में कलेक्टर दफ्तर से महज 600 मीटर की दूरी पर दिल दहला देने वाली एक एक घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक 45 साल का व्यक्ति एक युवक की हत्या कर उसकी लाश को जलाते हुए दिख रहा है। पुलिस को अधजला शरीर मौके से मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 
 
वीडियो क्लिप में आरोपी शख्स ये धमकी देते हुए नजर आ रहा है कि अगर लव जिहाद खत्म नहीं हुआ तो हर भारतीय ऐसी ही सजा भुगतनी पड़ेंगी। पुलिस के अनुसार वीडियो में जिस शख्स के शव को जलाते हुए दिखाया गया है, उसी का जला हुआ शरीर पुलिस ने बरामद किया है। 
 
पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले युवक की पहचान हो गई है और पुलिस उसे ढूंढ रही है। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान इफाजुल उर्फ गुड्डू नाम के शख्स के रूप में हुई है। मृतक पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सैय्यदपुर निवासी था और पेशे से राजमिस्त्री था। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख