गुजरात में लव जिहाद कानून लागू, जबरन धर्मांतरण पर 4 से 7 साल की कैद

Webdunia
मंगलवार, 15 जून 2021 (17:29 IST)
अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बाद अब गुजरात में भी लव जिहाद कानून लागू हो गया है। इसके तहत जबरन धर्म परिवर्तन पर 4 से 7 साल की कैद का प्रावधान रखा गया है। गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक, 2021 को विधानसभा में 1 अप्रैल को बहुमत से पारित किया था।
 
इस कानून के तहत केवल धर्मांतरण के उद्देश्य से विवाह या विवाह के उद्देश्य के लिए धर्मांतरण के मामले में विवाह को पारिवारिक न्यायालय या अन्य न्यायालय द्वारा रद्द कर दिया जाएगा। इस कानून के बाद कोई भी व्यक्ति प्रत्यक्ष, बलपूर्वक या जबरदस्ती, या कपटपूर्ण साधनों से, या विवाह द्वारा, या विवाह में सहायता करने के लिए धर्मांतरण नहीं करवा सकेगा। 
 
यह भी कहा गय है कि लव जिहाद हुआ है या नही, ये साबित करने की जिम्मेदारी अभियुक्त, अभियोगकर्ता और सहायक पर होगा। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति जो अपराध करता है या अपराध में मदद करता है, अपराध के संबंध में सलाह देता है, उसे समान रूप से दोषी माना जाएगा।

इस प्रावधान का उल्लंघन करने पर कम से कम 3 साल और 5 साल तक की कैद और कम से कम 2 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के संबंध में सजा का प्रावधान 4 से 7 वर्ष के कारावास और 3 लाख रुपए से कम के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा कुंभ

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दी जानकारी, मराठवाड़ा क्षेत्र में 3090 किसानों ने की आत्महत्या

Bihar: बाढ़ से मिलेगी निजात, कोसी मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना को मिली मंजूरी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रियंका गांधी का वायनाड में पर्यटन क्षमता बढ़ाने का आह्वान, दीर्घकालिक खाका तैयार करने को कहा

अगला लेख