Hanuman Chalisa

इसलिए काटा था प्रेमिका ने प्रेमी का गुप्‍तांग...

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2017 (23:21 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में अपने प्रेमी का गुप्तांग काटने वाली 23 साल की युवती ने कहना है कि उसका प्रेमी उस पर शक करता था, इसलिए उसने गुस्से में यह अपराध किया। युवती को रविवार को शाम यहां गिरफ्तार किया गया। युवती का कहना है कि उसके प्रेमी ने उस पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए, उससे शादी करने से इंकार कर दिया था।
 
पुलिस ने बताया कि रवि पिछले सप्ताह अपनी प्रेमिका के रिश्तेदार के द्वारा बुलाए जाने के बाद मंगोलपुरी गया हुआ था। घटना के बाद युवती अपने भाई और भाभी के साथ घर से भाग गई थी। युवती के भाई और भाभी को शनिवार पुलिस ने पकड़ा और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में उन दोनों ने बताया था कि महिला पंजाब भाग गई है और वहां गुरुद्वारा में रह रही है।
 
पुलिस ने कल शाम यहां युवती को गिरफ्तार किया है और अपराध में उपयोग हुए हथियार को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि रवि ने उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया था और उससे सारे संबंध खत्म कर लिए थे। युवती ने यह भी दावा किया कि उसका प्रेमी उस पर शक करता था और उस पर अन्य पुरुष के साथ संबंध होने का आरोप लगाता था। 
 
पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी के इस व्यवहार से गुस्सा होकर उसे अपने घर बुलाया था। प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर महिला ने रसोई में उपयोग होने वाले चाकू से उसका गुप्तांग काट दिया। घटना के बाद रवि मदद की मांग करते हुए घर से बाहर निकल आया था। इसके बाद पड़ोसियों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। (भाषा)

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

अगला लेख