Hanuman Chalisa

पहले ही दिन लखनऊ मेट्रो में खराबी, यात्री परेशान

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (10:33 IST)
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो के व्यावसायिक संचालन का पहला दिन आम यात्रियों के लिए खराब अनुभव लेकर आया। मवैया के पास मेट्रो ट्रेन में तकनीकी खराबी आने के कारण बड़ी संख्या में मुसाफिर करीब एक घंटे तक फंसे रहे।
 
लखनऊ मेट्रो का मंगलवार को उद्घाटन होने के बाद आज आम लोगों के लिए इसका संचालन शुरू किया गया। अपनी मेट्रो की पहली सवारी के लिए अलग-अलग स्टेशनों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह चली पहली मेट्रो अभी कुछ ही दूर बढ़ी थी कि मवैया के पास उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह वहीं खड़ी हो गई। साथ ही उसकी लाइट तथा एयर कंडीशनर भी बंद हो गए।
 
गर्मी और उमस के बीच यात्री करीब एक घंटे तक ट्रेन में फंसे रहे। बाद में लखनऊ मेट्रो रेल निगम की एक टीम मौके पर पहुंची और सबसे पीछे की बोगी का आपात द्वार खुलवाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला।
 
एलएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो रेल में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। बाकी ट्रेनें समानान्तर लाइन पर चल रही हैं।
 
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन किया था। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख