मदरसे में बंधक रखीं 51 छात्राएं, मैनेजर गिरफ्‍तार

Webdunia
शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (16:18 IST)
लखनऊ। राजधानी के एक मदरसे में बंधक बनाकर रखी गईं 51 लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया है। साथ ही मदरसे के प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। उत्तरप्रदेश पुलिस मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस दल ने सआदतगंज थानाक्षेत्र के यासीनगंज इलाके में मदरसा जामिया खदीजतुल कुबरा लिलबनात पर कल रात छापा मारा। प्रवक्ता के अनुसार मदरसे के छात्रावास में 51 छात्राओं को बंधक बनाकर रखा गया था।

सभी लड़कियों को मुक्त कराया गया और प्रबंधक मोहम्मद तैयब जिया को गिरफ्तार कर लिया गया। मुक्त कराई गई छात्राओं का आरोप है कि प्रबंधक उनका उत्पीड़न एवं उनके साथ अमानवीय बर्ताव करता था। पुलिस ने छात्राओं को उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह मदरसा पंजीकृत था अथवा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख