मध्यप्रदेश में विदेशी कंपनियां बनाएंगी 300 स्मार्ट गोशालाएं

Webdunia
शनिवार, 15 जून 2019 (19:57 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत प्रदेश सरकार राज्य में 300 स्मार्ट गोशालाएं बनाने के लिए एक विदेशी कंपनी से बातचीत कर रही है।
 
यादव ने बताया कि हम मध्यप्रदेश में 300 स्मार्ट गोशालाएं बनाने के लिए एक विदेशी कंपनी से बातचीत कर रहे हैं। इसके लिए हम उनसे समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि यह कंपनी प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश में 60 स्मार्ट गोशालाएं बनाएगी और 5 साल की अवधि में 300 स्मार्ट गोशालाएं बनाई जाएंगी। ये स्मार्ट गोशालाएं पूरी तरह से वातानुकूलित (एसी) होंगी और इनके लिए धन जुटाने की खातिर एनआरआई से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार भी खुद 1,000 गोशालाएं बनाएगी।
 
कांग्रेस ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपने 'वचन पत्र' में वादा किया था कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो वह राज्य में गोशालाएं बनाएंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख