मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2018 : साक्षात्कार में 898 उम्मीदवारों के बीच टक्कर

Webdunia
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (20:25 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2018 के साक्षात्कार के अंतिम दौर में 298 पदों के लिये 898 उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। इन उम्मीदवारों के साक्षात्कार का सिलसिला 31 दिसंबर से शुरू होगा।
 
 
जनसंपर्क विभाग की यहां शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में चुने गए प्रत्याशियों में अनारक्षित वर्ग के 464, अनुसूचित जाति वर्ग के 145, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 186 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 103 उम्मीदवार शामिल हैं। मुख्य परीक्षा का चयन परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किया गया था। 
 
विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य सेवा परीक्षा के तहत प्रशासनिक सेवाओं के कुल 298 खाली पद भरे जाने हैं। इनमें से 144 पद अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित हैं। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा सूबे के चार संभागीय मुख्यालयों- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में 23 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित की गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम डॉ. मोहन यादव ने जोड़ों को दिया आशीर्वाद

राजौरी में सेना के वाहन पर हमला, जंगल में छिपे आतंकियों ने चलाई गोलियां

दिल्ली विधानसभा में पेश CAG रिपोर्ट को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता

मोदी-शाह के भोपाल दौरे ने कैसे बता दिया कि सत्ता और संगठन उनके रडार पर?

LIVE: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना के वाहन पर गोलीबारी, सर्च ऑपरेशन शुरू

अगला लेख