मैगी नूडल्स विवाद पर क्या बोली प्रियंका चोपड़ा?

Webdunia
गुरुवार, 2 जुलाई 2015 (20:53 IST)
भोपाल। मैगी नूडल्स के ताजा विवाद के प्रकाश में मशहूर फिल्म अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने उत्पादों का विज्ञापन करने वाले बॉलीवुड कलाकारों का पक्ष लेते हुए आज कहा यह केवल उत्पाद निर्माता कंपनी की ही जवाबदारी है कि उसका उत्पाद लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो।
प्रियंका ने आज यहां संवादाताओं से बॉलीवुड कलाकारों द्वारा जंक फूड उत्पादों के विज्ञापनों से बच्चों पर पड़ने वाले असर और हाल ही में एक नूडल्स के ब्रांड पर उठे विवाद के बाद लगे प्रतिबंध के सवाल पर कहा, जब हम किसी उत्पाद के विज्ञापन के लिए किसी कंपनी से करार करते हैं तो उसमें उत्पाद की पूरी जानकारी दी जाती है। 
 
लेकिन यह उस कंपनी की जवाबदारी होती है कि जो जानकारी करार में दी गई है, वह पूरी तरह से सत्य और कानूनी तौर पर सही हो। इसमें कलाकारों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि आखिरकार यह उत्पाद सरकार से लाइसेंस और अनुमति के बाद ही बाजार में ब्रिकी के लिए आते हैं।
 
यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर प्रियंका ने आज यहां किशोर आयु के बालकों और बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम की अहम जरूरत पर जोर डाला और कहा कि इसके कारण बड़ी तादाद में किशोर बालक बालिकाओं का पोषण और स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
 
प्रियंका ने एनीमिया को देश भर में किशोर उम्र के बालक बालिकाओं के पोषण और स्वास्थ्य की प्रमुख समस्या बताते हुए कहा कि प्रति सप्ताह आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) की नीली गोली तथा प्रति छह माह में एक कृमिनाशक गोली लेना इस समस्या का सरल और व्यावहारिक समाधान है। 
 
उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि इस पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों पर दीर्घकालीन और सकारात्मक प्रभाव डालने वाले इन उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?