Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

Webdunia
गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (15:22 IST)
पुणे। महाराष्ट्र उच्च माध्यमिक परीक्षा (12वीं) के गुरुवार को घोषित परिणाम में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल की अध्यक्ष शकुंतला काले द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 90.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में उतीर्ण हुए हैं।
ALSO READ: तमिलनाडु में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा में 93.88 फीसदी छात्राएं उतीर्ण हुई हैं जबकि छात्रों में 88.04 प्रतिशत परीक्षा में पास हुए हैं। उसमें कहा गया है कि परीक्षा के लिए कुल 14,20,575 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 14,13,687 ने परीक्षा दी और 12,81,712 छात्र-छात्राएं उतीर्ण हुए।
 
सबसे अच्छा प्रदर्शन कोंकण क्षेत्र का रहा है, जहां के 95.89 प्रतिशत छात्र उतीर्ण हुए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार विज्ञान विषयों में 96.93 छात्र उतीर्ण हुए हैं जबकि कला में 82.63, कॉमर्स में 91.27 प्रतिशत छात्र उतीर्ण हुए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

अगला लेख