महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा, बिहार के पूर्व DGP को टिकट मिलना तकलीफदेह होगा

Webdunia
सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (15:52 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि यदि जनता दल यूनाइटेड (JDU) 'मुंबई पुलिस का अपमान करने वाले’ बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को टिकट देती है तो यह बहुत तकलीफदेह होगा, खासकर तब जबकि राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने ट्विटर पर लिखा कि फडणवीस यदि पांडे की उम्मीदवारी का विरोध नहीं करेंगे तो महाराष्ट्र की जनता उनसे कई सवाल पूछेगी।

बिहार में 3  चरणों, 28 अक्टूबर, 3  नवंबर और 7 नवबंर को, मतदान होगा। बिहार चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी फडणवीस हैं। बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा और जदयू सहयोगी हैं। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच को लेकर महाराष्ट्र तथा बिहार के बीच चली रस्साकशी के दौरान पांडे सुर्खियों में आए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: हिमाचल में बारिश का कहर, केदारनाथ में भूस्खलन, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

चीनी दवाओं की खातिर हर साल मार दिए जाते हैं 60 लाख गधे

सोनप्रयाग में भूस्खलन, केदारनाथ से लौट रहे 40 श्रद्धालुओं को SDRF ने बचाया

पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 4 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

LIVE: पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

अगला लेख