ऑडी हिट एंड रन मामला : महाराष्ट्र BJP चीफ के बेटे ने नहीं खाया था गोमांस, दुर्घटना में घायल हुए थे 2 लोग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (16:06 IST)
Maharashtra police statement in Audi hit and run case : भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत की कार से नागपुर में कई वाहनों को टक्कर मारे जाने की घटना पर पुलिस ने बुधवार को कहा कि दुर्घटना से पहले उन्होंने शहर के किसी बार में गोमांस नहीं खाया था। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता के बेटे ने वहां मटन और चिकन के व्यंजनों के साथ शराब पी थी।
 
पुलिस ने यह जानकारी शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत द्वारा दिन में लगाए गए उस आरोप के मद्देनजर दी जिसमें उन्होंने कहा था कि संकेत ने बार में गोमांस खाया था। संकेत की ऑडी कार ने सोमवार सुबह नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कई वाहनों को टक्कर मार दी थी जिसमें दो लोग घायल हो गए।
ALSO READ: महाराष्ट्र BJP चीफ के बेटे की ऑडी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक समेत 2 गिरफ्तार
पुलिस ने पहले बताया था कि संकेत कार में मौजूद था लेकिन दुर्घटना के समय वह गाड़ी नहीं चला रहा था। कार चला रहे व्यक्ति अर्जुन हावरे को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
ALSO READ: हाथरस में हाईवे पर भीषण दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, 13 घायल
पुलिस उपायुक्त (जोन-2) राहुल मदने ने इस बात से इनकार किया कि बावनकुले और उनके दोस्तों को बार में गोमांस परोसा गया था। उन्होंने कहा, हमने बिल कब्जे में लिया है, जिससे साफ पता चलता है कि उन्हें गोमांस नहीं परोसा गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

बहराइच में भेड़िए ने 2 और लड़कियों पर किया हमला, अब तक 30 से ज्‍यादा लोग हुए घायल

Tuberculosis: क्‍यों नहीं हो रहा टीबी की दवाओं का असर, क्‍या है वजह?

शिमला में अवैध मस्जिद के निर्माण पर बवाल, हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उच्च शिक्षा मंत्री का दावा, हमारे भारतीय पुरखों ने की थी अमेरिका की खोज

Live : शिमला में मस्जिद विवाद पर बड़ा बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अगला लेख