महाराष्ट्र में 41 दिन बाद शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

Webdunia
मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (12:34 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत 18 विधायकों ने दक्षिण मुंबई में राज भवन में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। मंत्रिमंडल में किसी भी महिला को शामिल नहीं किया गया है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या अब 20 हो गई है, जो अधिकतम 43 सदस्यों की संख्या से आधी से भी कम है। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
 
राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना था लेकिन 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। शपथ लेने वाले मंत्रियों में शिंदे गुट और भाजपा के 9-9 सदस्य शामिल हैं।
 
भाजपा की ओर से मंत्रिमंडल में शामिल सदस्यों में राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुन्गंतीवार, चंद्रकांत पाटिल, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, सुरेश खडे, रवींद्र चह्वाण, अतुल सावे और मंगलप्रभात लोढा शामिल हैं।
 
शिंदे गुट से मंत्री पद की शपथ लेने वाले सदस्यों में गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, संदीप भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर और शंभुराज देसाई शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हुआ Trump is Dead?

डोनाल्ड ट्रंप को मिलेगी चुनौती, बदलेगी दुनिया की राजनीति

इजराइली सेना का सना पर हवाई हमला, हुती प्रधानमंत्री रहावी की मौत

चीन की वुल्फ वॉरियर रणनीति के आगे झुक गए ट्रम्प

ट्रंप टैरिफ से कैसे निपटेगा भारत, वाणिज्य मंत्रालय ने बताई योजना

सभी देखें

नवीनतम

Modi In China : सीमा पर शांति, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, पीएम मोदी और जिनपिंग में क्या हुई बात, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Operation Sindoor पर संसद में हुई बहस, क्‍यों नहीं बोले मनीष तिवारी, दिया यह जवाब...

PM Modi : मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

Indore : गैंगस्टर सलमान लाला की मौत, तालाब में मिली लाश, भागने की कर रहा था कोशिश

SCO Summit : एससीओ नेताओं का ग्रुप फोटो सेशन, एक मंच पर PM मोदी, जिनपिंग, पुतिन और शहबाज

अगला लेख