32 दिनों बाद उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार, 36 मंत्री ले सकते हैं शपथ, अजित पवार बनेंगे डिप्टी CM

Webdunia
सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (10:41 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में 32 दिनों के बाद उद्ध‌व ठाकरे सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज सोमवार को होने जा रहा है। खबरों के अनुसार शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के 36 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। शिवसेना और एनसीपी कोटे से 13-13 मंत्री जबकि कांग्रेस कोटे से 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं।
ALSO READ: उद्धव ठाकरे से भाजपा ने कहा, तत्काल लागू करो CAB
खबर है कि कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का पत्ता कट गया है। कांग्रेस की ओर से अशोक चव्हाण कैबिनेट मंत्री की शपथ ले सकते हैं। अजीत पवार का डिप्टी सीएम बनना तय माना जा रहा है। खबरों के अनुसार आदित्य ठाकरे को भी मंत्री बनाया जा सकता है।
 
आज दोपहर 1 बजे ठाकरे सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। खबरों के अनुसार कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 28 नवंबर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के 2-2 मंत्रियों ने शपथ ली थी।
 
सरकार बनाने को लेकर चली घमासान के बाद भाजपा से गठबंधन तोड़कर शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन बनाया और सरकार बनाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख