Maharashtra : अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया जाएगा, CM एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान

Webdunia
बुधवार, 31 मई 2023 (18:32 IST)
Ahmednagar now Ahilya Bai Nagar   : महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले का नाम बदलकर अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिले के नाम को बदलने की घोषणा बुधवार को की। 31 मई को अहिल्याबाई होलकर की जयंती है। इससे पहले औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदले गए थे। औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव किया गया था। हालांकि इन दोनों शहरों के नाम बदलने के फैसले को हाइकोर्ट मे चुनौती दी गई है। आज अहिल्याबाई की जयंती भी है। अब अहमद नगर को अहिल्या नगर के नाम से जाना जाएगा।
बुधवार को मुख्यमंत्री शिंदे अहिल्याबाई के जन्म स्थल पहुंचे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। इसी मौके पर सीएम शिंदे ने जिले के नाम को बदलने की घोषणा कर दी। जिले का नाम बदलने की मांग लगातार की जा रही थी।
 
इंदौर हवाई अड्डे का नाम 'देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा' रखा गया है, उनके नाम पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र (सोलापुर) में दो विश्वविद्यालयों का नाम रखा गया है। उनकी स्मृति में कई सड़कों, इमारतों, सार्वजनिक स्थानों का नामकरण किया गया है।
 
कौन थीं देवी अहिल्या : अहिल्या बाई होलकर (1725-1795) का जन्म अहमदनगर जिले के चौंडीगांव में में हुआ था। 1733 में उनका विवाह सूबेदार मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव के साथ हुआ था। 1754 में खंडेराव युद्ध के दौरान वीरगति प्राप्त करने के पश्चात होलकर साम्राज्य की बागडोर देवी अहिल्या के हाथ में आ गई। देवी अहिल्या की गिनती भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला शासकों में होती है। 13 अगस्त 1795 में उनका निधन हुआ था। 
 
अहिल्या बाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भी पूरे भारत में प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बनवाए। कुओं और बावड़ियों का निर्माण भी करवाया। काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया। उन्होंने जगह-जगह अन्न क्षेत्र और प्याऊ का भी निर्माण करवाया।  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

सभी देखें

नवीनतम

Bangladesh: शेख हसीना के अत्याचारों के रिकॉर्ड को संरक्षित करने को लेकर क्या बोले मुहम्मद यूनुस

विश्व वन्यजीव दिवस पर गिर पहुंचे पीएम मोदी, लिया जंगल सफारी का आनंद

हिमानी हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, बॉयफ्रेंड ने क्यों ली कांग्रेस नेत्री की जान?

प्रयागराज महाकुंभ के असर से नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या घटी

कमलनाथ की धुलाई वाले भाजपा सांसद बंटी साहू के बयान पर बिफरी कांग्रेस

अगला लेख