गुजरात के शौचालय में मृत मिली महाराष्ट्र से अगवा बच्ची

Webdunia
मंगलवार, 27 मार्च 2018 (12:51 IST)
अहमदाबाद/पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक अज्ञात महिला ने पांच वर्षीय बच्ची को अगवा कर लिया और बाद में लड़की गुजरात में नवसारी रेलवे स्टेशन के शौचालय में मृत पाई गई। बच्ची को गत सप्ताह शनिवार रात को पालघर में नालासोपारा से अगवा किया गया।
 
राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव रविवार शाम को दक्षिण गुजरात में नवसारी रेलवे स्टेशन के महिला शौचालय में मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि अगवा किए जाने के बाद लड़की की हत्या की गई।
 
उन्होंने बताया कि नवसारी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को कल पालघर पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी लड़की के पिता के साथ अहमदाबाद से करीब 280 किलोमीटर दूर नवसारी आए थे।
 
इस बीच, पालघर के विरार मंडल में तुलिंज पुलिस ने कहा कि लड़की को अज्ञात महिला ने 24 मार्च को नालासोपारा में उसके घर के बाहर से अगवा किया था।इसके बाद लड़की के पिता संतोष बालचंद्रा सरोज ने पुलिस से संपर्क किया था।
 
विरार मंडल के पुलिस उपाधीक्षक जयंत बजबाले ने कहा कि उन्होंने उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जहां लड़की रहती थी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि महिला बच्ची को अगवा करने से पहले उसके घर के बाहर करीब दो घंटे से इंतजार कर रही थी और उसने ऐसा दिखाया कि वह लड़की को जानती थी। उन्होंने बताया कि जब लड़की दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी तो महिला ने उसे अगवा कर लिया।
 
बजबाले ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि महिला करीब 1.5 किलोमीटर तक बच्ची के साथ चली। उन्होंने कहा कि पुलिस को संदेह है कि महिला या तो इसी इलाके की निवासी थी या वह इलाके से परिचित थी। हम इस दिशा में जांच कर रहे हैं। रविवार शाम को हमें संदेश मिला कि लड़की का शव नवसारी में बरामद किया गया है।
 
इसी बीच, इलाके के कुछ गुस्साए निवासियों ने सोमवार को तुलिंज पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और महिला को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

अगला लेख