महाराष्‍ट्र सरकार का नया अभियान, हैलो नहीं वंदे मातरम् बोलें

Webdunia
रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (15:31 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को एक अभियान की शुरुआत की, जिसमें लोगों से फोन कॉल पर ‘हैलो’ के बजाय ‘मातरम् ’ बोलने की अपील की गई है। AIMIM ने इसका विरोध करते हुए इसे महाराष्‍ट्र सरकार का नया नाटक करार दिया। पार्टी नेता वारिस पठान ने सवाल किया कि क्या इससे लोगों को रोजगार मिलेगा?
 
महात्मा गांधी की जयंती पर वर्धा जिले में आयोजित एक रैली में राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि मातरम्  का मतलब है कि हम अपनी मां को नमन कर रहे हैं। इसलिए, लोगों से हमारी अपील है कि वे हैलो के बजाय मातरम्  कहें।
 
उन्होंने कहा कि अगर लोग ‘जय भीम’ या ‘जय श्री राम’ कहना चाहते हैं, या फोन कॉल का जवाब देते समय अपने माता-पिता के नाम का उल्लेख करना चाहते हैं...तो इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं है। हमारी अपील है कि कॉल का जवाब देते समय ‘हैलो’ कहने से बचें।
 
मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ब्रिटिश शासकों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे नारे पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसने कई लोगों को (स्वतंत्रता) आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया और अंततः हमें स्वतंत्रता मिली। यहां तक कि महात्मा गांधी ने भी मातरम् का समर्थन किया था।
 
शनिवार को जारी एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) में महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों से आधिकारिक या व्यक्तिगत फोन कॉल के दौरान हैलो के बजाय वंदे मातरम् कहकर लोगों का अभिवादन करने की अपील की गई थी। यह अनिवार्य नहीं है। हालांकि, विभागों के प्रमुखों को अपने कर्मचारियों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 
 
इसके मुताबिक, ‘हैलो’ पश्चिमी संस्कृति को दर्शाता है और इस शब्द का कोई विशिष्ट अर्थ नहीं है, जबकि वंदे मातरम् कहकर लोगों का अभिवादन करने से स्नेह की भावना उत्पन्न होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख