महात्मा गांधी पर विवादित ट्वीट करना भारी महंगा पड़ा IAS अधिकारी को

Webdunia
सोमवार, 3 जून 2019 (19:40 IST)
मुंबई। अपने ट्वीट में दुनियाभर से महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और भारतीय नोटों से उनके चित्र हटाने का आह्वान करने और 30 जनवरी 1948 के लिए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'धन्यवाद' देने वाली महाराष्ट्र की आईएएस अधिकारी निधि चौधरी का स्थानांतरण कर दिया गया है।
 
मुंबई नगर निगम से चौधरी का स्थानांतरण मंत्रालय में जल आपूर्ति विभाग में हुआ है। अधिकारी ने बताया कि 'व्यंग्यपूर्ण' ट्वीट पर महाराष्ट्र सरकार ने नौकरशाह को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

चौधरी के खिलाफ कार्रवाई राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की मांग पर हुई जिन्होंने रविवार को गांधी के खिलाफ विवादित ट्वीट के सिलसिले में आईएएस अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को लिखे पत्र में पवार ने कहा कि अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो माना जाएगा कि इसकी नीतियां और मंशा निम्नतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं।

मुंबई के उप निगमायुक्त चौधरी ने दुनियाभर से महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और भारतीय नोटों से उनके चित्र हटाने का आह्वान किया था और 30 जनवरी 1948 के लिए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को धन्यवाद दिया था। इसी दिन राष्ट्रपिता की हत्या हुई थी।
 
विवाद भड़कने के बाद अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ट्वीट व्यंग्यात्मक था और इसे गलत तरीके से पेश किया गया। चौधरी ने बाद में ट्वीट हटा लिए।

पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में एक सरकारी अधिकारी महात्मा गांधी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करती है और राज्य सरकार इस तरफ से आंखें मूंदी हुई है, जो एक गंभीर मामला है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor : भोपाल में पीएम मोदी ने बताया, किस तरह भारत की बेटियों ने ध्वस्त की दुश्मनों की चौकियां

शिवलिंग साथ लेकर चलती थीं अहिल्या बाई होलकर, पीएम मोदी ने बताया भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक

मिजोरम में भारी बारिश के बीच 5 मकान और होटल ढहे, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

LIVE: पीएम मोदी ने इंदौर मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, देवी अहिल्या को इस तरह किया याद

पाक सहानुभूति रखने के आरोप में असम में 1 और व्यक्ति गिरफ्तार, अब तक 79 पर कार्रवाई

अगला लेख