Bahraich Violence का मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार, भाग गया था नेपाल, दुर्गा शोभायात्रा में हुई थी हिंसा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (19:04 IST)
Bahraich Violence Case : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के महाराजगंज कस्बे में पिछले महीने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आरोपी खुर्शीद अहमद नेपाल भाग गया था और बृहस्पतिवार सुबह भारत लौटने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद आरोपी खुर्शीद अहमद नेपाल भाग गया था और बृहस्पतिवार सुबह भारत लौटने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा, 13 अक्टूबर को महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पूर्व नियोजित साजिश के तहत राम गोपाल मिश्रा नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इलाके में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ की गई।
ALSO READ: Bahraich violence: 4 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक दोनों पक्षों से 115 की गिरफ्तारी
उन्होंने कहा, खुर्शीद अहमद और उसके साथियों ने डीजे रोककर शोभायात्रा में बाधा डाली, जिससे तनाव पैदा हुआ और हिंसा भड़क उठी। इसी दौरान मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तिवारी ने कहा कि पिछली घटनाओं से पता चला है कि अहमद और उसके साथियों ने इलाके में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में बाधा डालने की कोशिश की थी।
 
उन्होंने कहा, यह स्पष्ट है कि उसने दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा को भी निशाना बनाने की योजना बनाई थी और नेपाल भागने से पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। उसके भारत लौटने पर हमारी टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और उसे गिरफ्त में ले लिया। अधिकारी ने कहा कि अहमद को अब अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इससे पहले रविवार को एक अन्य मुख्य साजिशकर्ता शकील को गिरफ्तार किया था।
ALSO READ: Bahraich violence : बहराइच हिंसा के आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर, PWD ने दी 3 दिन की मोहलत, अब तक कुल 84 गिरफ्तार
महाराजगंज हिंसा के सिलसिले में दोनों पक्षों के कुल 122 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने तीन अन्य संदिग्धों सैफ अली, जावेद और शोएब की गिरफ्तारी में मदद के लिए सूचना देने पर 10 हजार रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है, जो अब भी फरार हैं। बहराइच पुलिस ने हिंसा के मामले में लगभग 15 मामले दर्ज किए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख