हरियाणा में बड़ा हादसा, लोगों पर गिरा जलता हुआ 'रावण', कई झुलसे

Webdunia
बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 (21:27 IST)
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में दशहरा के मौके पर बुधवार को रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां शहर के दशहरा ग्राउंड में रावण पुतला जलने के दौरान अचानक ढह गया, जिसके कारण वहां हड़कंप मच गया। कुछ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।

खबरों के अनुसार, हरियाणा के यमुनानगर शहर में रावण दहन के दौरान बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, 7 से 12 लोगों के घायल होने की खबर है। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में दर्जनों लोग पुतले में आग लगने के बाद नीचे गिर रहे उनके जलते हुए टुकड़े बटोर रहे थे। इसी दौरान अचानक जलता हुआ पुतला उनके ऊपर जा गिरा है। जलता हुआ पुतला नीचे गिरने के बाद मैदान में मौजूद भीड़ में भगदड़ मच गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। रावण के पुतले के बाद मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले का दहन हुआ था। आस्था के चलते लोग रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतलों की लकड़ी घर लेकर जाते हैं।

यमुनानगर शहर थाना प्रभारी कमलजीत के मुताबिक, रावण के पुतले की लकड़ी उठाने के लिए कुछ लोग अंदर आए थे। रावण के पुतले का ढांचा गिरा है, लेकिन ढांचा गिरने से किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। Edited by Chetan Gour (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IND vs PAK Asia Cup 2025 : भारत-PAK मैच पर पहलगाम में मारे गए शुभम की पत्नी ने की बॉयकॉट की अपील, केजरीवाल की धमकी- मैच न दिखाएं, BCCI अफसर नहीं जाएंगे दुबई

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को उम्रकैद, नशे में अपनी ही मां की कर दी थी हत्‍या

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड : आरोपी सोनम ने मांगी जमानत, दायर की याचिका, चार्जशीट को लेकर किया यह दावा

पहले सुनी युवक की फरियाद, फिर लगाया गले, जानें सीएम डॉ. मोहन ने किस मामले में किया फैसला ऑन द स्पॉट?

अब तक 6 करोड़ से ज्‍यादा ITR Return दाखिल, अगर चूके तारीख तो लगेगा इतना जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

27 सितंबर की गई पत्रकार बीमा समूह योजना की तारीख, CM यादव बोले- राज्य सरकार पत्रकारगणों के साथ

Donald Trump ने NATO देशों को लिखी चिट्ठी, चीन पर 50 से 100% टैरिफ लगाओ, रूसी तेल खरीदना करो बंद

PM Modi Mother AI Video : PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने पर Delhi Police का एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज

राजस्थान के दौसा में पोषाहार खाने से 100 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

उत्तराखंड में CM धामी ने 146.19 करोड़ की योजनाओं को दी स्वीकृति

अगला लेख