Hanuman Chalisa

ममता ने मोदी को चेताया, लाश पर गुजरकर बनाना होगा अध्यादेश

Webdunia
बुधवार, 31 दिसंबर 2014 (11:20 IST)
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए अध्यादेश पास करने पर नाराजगी जताई। ममता ने इसे 'काला अध्यादेश' बताते हुए कहा कि इस कानून को बंगाल में लागू कराने के लिए मेरी लाश से गुजारना होगा।
 
मंगलवार को खडग़पुर में कार्यकर्ताओं की सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी हाल में वे किसानों से जबरन जमीन अधिग्रहण नहीं होने देंगी और बंगाल में इसे लागू नहीं किया जाएगा। ममता ने कहा कि कार्यकर्ता और समर्थक से अध्यादेश की कॉपियां जलाकर विरोध जताएं। 
 
ममता ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र की नई भूमि अधिग्रहण नीति को किसी हाल में मानने को तैयार नहीं है। ममता ने मोदी सरकार को चेताया कि यदि भूमि अधिग्रहण नीति को जबरन बंगाल में थोपा गया तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। वे केंद्र के ऐसे किसी भी सिद्धांत को नहीं मानेंगी, जिससे राज्य के किसानों की हानि हो। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश भर में आपातकाल से भी बदतर स्थिति पैदा कर रही है। बंगाल में शासन करने की भाजपा की मंशा कभी पूरी नहीं होगी। (एजेंसियां)

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप