संबोधन के नाम पर मोदी पूरा कर हैं निजी एजेंडा : ममता

Webdunia
रविवार, 1 जनवरी 2017 (10:04 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर हमला करते हुए शनिवार को कहा कि राष्ट्र के नाम संबोधन की आड़ में वे अपना 'स्वार्थी निजी एजेंडा' पूरा कर रहे हैं।
बनर्जी ने ट्वीट में कहा कि हृदयहीन, आधारहीन भाषण। 112 से अधिक लोगों की कतारों में मृत्यु हुई, लेकिन वे उन्हें श्रद्धांजलि देना भूल गए। राष्ट्र के नाम संबोधन की आड़ में वे ले रहे हैं राजनीतिक बदला।
 
उन्होंने कहा कि मोदी बाबू कुछ कर दिखाने के लिए 50 दिन चाहते थे लेकिन वे असफल रहे। वे बुरी तरह नाकाम रहे। प्रधानमंत्री शुद्धिकरण के नाम पर देश को चला रहे हैं लेकिन उनका बुद्धिहरण हो गया है। राष्ट्र के नाम संबोधन बजट भाषण हो गया।
 
उन्होंने कहा कि कालाधन समाप्त करने के नाम पर वित्तीय आपातकाल चल रहा है। बैंकों में धन उपलब्ध नहीं हो रहा है। समस्याओं के समाधान के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। वादे टूट गए हैं, वादे धराशायी हो गए हैं। लोग भिखारी नहीं हैं। आम आदमी के वित्तीय अधिकार छीन लिए गए हैं। डिमोनेटाइजेशन समाप्त हुई है, डिमोदीटाइजेशन शुरू हुई है। वर्ष 2017 डिमोनेटाइजेशन के रूप में याद किया जाएगा।
 
बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी से संबंधित आंकड़े कहा हैं? कितना कालाधन बरामद किया गया? 50 दिनों की अत्यंत कष्टदायी पीड़ा के बाद राष्ट्र को क्या हासिल हुआ?
 
उन्होंने मोदी के शनिवार रात के राष्ट्र के नाम संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कालेधन और नोटबंदी के वास्तविक एजेंडे से हट गए हैं और उन्होंने वित्तमंत्री का पद संभाल लिया और बजट पूर्व भाषण दे डाला। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि तो वित्तमंत्री अग्रिम बजट भाषण से चूक गए, इसे मोदी ने पूरा कर दिया। मोदी बाबू 'खाली खोखे ज्यादा आवाज करते हैं'।
 
गौरतलब है कि मोदी ने नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद शनिवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन में महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, व्यापारियों आदि के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। (वार्ता)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख