Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उदयपुर में बजरंग दल से जुड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Advertiesment
Murder of Bajrang Dal worker in Udaipur
उदयपुर (राजस्थान)। राजस्थान के उदयपुर शहर में बजरंग दल से जुड़े एक व्यक्ति की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 
 
पुलिस ने बताया कि उन्होंने बताया कि 38 वर्षीय राजेंद्र उर्फ राजू तेली अपनी दुकान के बाहर खड़ा था कि दो लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं। घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
घटना के तुरंत बाद, उसके परिवार के सदस्य और हिंदू संगठनों के सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
 
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि सोमवार रात राजेंद्र की उनकी दुकान के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
उल्लेखनीय कुछ समय पहले नुपूर शर्मा के बयान का समर्थन करने के कारण कन्हैया लाल टेलर नामक एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद उदयपुर समेत पूरे राजस्थान में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था। (एजेंसी)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बजट 2023 : विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए आवंटन में वृद्धि