भारी पड़ा विरोध, बदमाश ने तोड़ दी लड़की की नाक

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (10:02 IST)
मुंबई। मुंबई के कुर्ला-नेहरूनगर इलाके में फब्तियां कसने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय एक लड़की की जमकर पिटाई की और उसकी नाक की हड्डी तोड़ दी। इस दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे।
 
सोशल मीडिया और मुख्यधारा की मीडिया में एक वीडियो में एक व्यक्ति एक लड़की पर हमला करता दिख रहा है। यह घटना मंगलवार की है जो सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई थी। आरोपी की पहचान इमरान शाहिद शेख (19) के रूप में की गई है।
 
नेहरूनगर पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद खोपरडे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किया और उस अनुसार गिरफ्तारी की गई। अगले दिन उसे अदालत में पेश किया गया, जिसने उसकी जमानत मंजूर कर ली।
 
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना 17 अक्टूबर को चेंबुर के श्रमजीवी नगर की एसआरए इमारत के पास शाम करीब सात बजे हुई। उस वक्त पीड़िता ठक्कर बापा कॉलोनी में आदर्श नगर में एक मित्र के साथ अपने क्लास के लिए जा रही थी।
 
अधिकारी ने बताया, 'जब वह अपनी इमारत के पास पहुंची तो उसने पाया कि वहां एक ऑटो रिक्शा में बैठे कुछ युवक जोर-जोर से बहस कर रहे हैं। पीड़िता ने उन्हें शोर नहीं मचाने को कहा और अपने मित्र के साथ कुछ दूर चली गई।'
 
हालांकि, डांटे जाने पर शेख ऑटो से बाहर निकला और उसे पीटने लगा। उसने उसकी नाक पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। उसकी नाक से खून बहने लगा। इसके बाद शेख ने उसे धमकी दी और मौके से भाग गया।
 
अधिकारी ने बताया कि घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने पिटाई करने से उसे नहीं रोका। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि उसकी नाक की हड्डी टूट गई है।
 
लड़की ने बताया कि शेख उसे पिछले कुछ दिनों से प्रताड़ित कर रहा था और उसने इस बारे में अपनी मां को भी बताया था। जब वह क्लास जाया करती तो शेख उस पर अश्लील टिप्पणी करता था और उसने ऐसा करना जारी रखा।
 
उसने दावा किया, 'मैंने इस बारे में पुलिस को बताया लेकिन उन्होंने बयान में कुछ और दर्ज किया। पुलिस ने भी हमसे मामला दर्ज नहीं कराने और इसके बजाय समझौता करने को कहा था। हमें चुप रहने के लिए पैसों की भी पेशकश की गई थी।'
 
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

क्या थमेगा रूस-यूक्रेन युद्‍ध, डोनाल्ड ट्रंप के फोन पर पुतिन का जवाब- लक्ष्य को पाने से पहले नहीं रुकेगा

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार, 271 लड़कियों को किया रेस्क्यू, 23 महिलाओं समेत 191 आरोपी गिरफ्तार

Weather Update : मंडी में बादल फटने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, 31 लापता लोगों की तलाश जारी

विदेशी मुद्रा व्यापार धोखाधड़ी मामला : ED ने स्पेन में 131 करोड़ रुपए की नौका और 2 मकान जब्त किए

अगला लेख