Hanuman Chalisa

सुलतानपुर में दिवाली पर पटाखे जलाने पर बवाल

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (09:42 IST)
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के गोसाईगंज क्षेत्र में दिवाली के दिन पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हुए पथराव में चार-पांच लोगों को हल्की चोट आई है।
 
पुलिस अधीक्षक अतिम वार्मा ने बताया कि गोसाईगंज इलाके के सैदपुर गांव में दीवाली के दिन बच्चे पटाखे जला रहे थे। इस दौरान घर के बाहर बंधी बकरी मालिक ने पटाखे जलाने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था।
 
इसी बात को लेकर शनिवार रात करीब नौ बजे दोनों समुदायों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इस घटना में चार-पांच लोगों को सामान्य चोट आई हैं।
 
उन्होंने बताया कि सूचना के बाद जिलाधिकारी के साथ वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पथराव में चोटिल लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है। घटना के बाद वहां एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
 
वर्मा ने बताया कि आगे विवाद ने बढ़े इस सिलसिले में दोनो पक्षों के लोगों के बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख