केरल में हाईवोल्टेज टॉवर पर चढ़ा शख्‍स, बोला मकान दे दो नहीं तो...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (17:48 IST)
person climbing on high voltage tower : केरल में कोट्टयम जिले के एक गांव में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति अपने परिवार के लिए घर तथा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन एवं अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी से भेंट करने की मांग करते हुए 'हाईवोल्टेज टॉवर' पर चढ़ गया। बाद में उसको आश्वासन दिया कि मकान की उसकी मांग का निदान किया जाएगा तब वह टॉवर से नीचे उतरा।
 
स्थानीय लोगों के अनुसार कट्टाचिरा के समीप यह व्यक्ति सुबह छह बजे टॉवर पर चढ़ गया और पुलिस, अग्निशमन कर्मियों और पंचायत अधिकारियों की कोशिश के बाद भी नीचे उतरने से इनकार कर दिया। यह नाटकीय घटनाक्रम घंटों तक जारी रहा। केरल राज्य विद्युत बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे इस लाइन में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई।
 
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जब उन लोगों ने उसे बचाने के लिए 80 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ने की कोशिश की तब उस व्यक्ति ने और ऊपर चढ़ जाने की धमकी दी। उन्होंने कहा, इसलिए हम नीचे आ गए। उन्होंने बताया कि अंतत: करीब 12 बजे जब पंचायत अधिकारियों ने इराट्टूपेट्टा के इस निवासी को आश्वासन दिया कि मकान की उसकी मांग का निदान किया जाएगा तब वह टॉवर से नीचे उतरा। उसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
 
नीचे आने के बाद उसने टीवी चैनलों से कहा कि अधिकारियों पर भरोसा कर वह नीचे आ गया और यदि उसकी मांग नहीं मानी गई तब वह अगली बार अपनी पत्नी एवं बच्चों को जहर खिला देगा और फिर खुदकुशी कर लेगा। उसने कहा, मैं मरने के इरादे से टॉवर पर चढ़ गया। मेरे पास और कोई विकल्प नहीं था। मुझे जिंदा रहने के लिए कोई वजह नहीं नजर आई। मैं मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था।
ALSO READ: मणिपुर में बिजली केंद्र से ईंधन रिसकर जलधाराओं में मिला, लोगों पर खतरा बढ़ा
पंचायत अधिकारियों ने टीवी चैनलों से कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि इस साल मार्च तक इस व्यक्ति के लिए मकान बना दिया जाए। उन्होंने कहा, हम सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि तब तक उसके और उसके परिवार के लिए कुछ अस्थाई आवास की व्यवस्था हो जाए। पुलिस ने कहा कि बाद में इस व्यक्ति को उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

CM पुष्कर सिंह धामी ने 1232 नर्सिंग अधिकारियों को दिए नियुक्ति-पत्र

प्रियंका गांधी पहुंचीं वायनाड, पंचायत के काम से हुईं प्रभावित, भूस्खलन पीड़ितों को लेकर दिया यह बयान

PM Vidya Laxmi Yojana क्या है, कैसे मिलते हैं फायदे और कौन कर सकता है एप्लाई

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

निसान भारत में जल्द लांच करेगी 7 सीटर MPV और 5 सीटर SUV

अगला लेख