Hanuman Chalisa

मंदसौर रेपकांड : धीरे-धीरे कम हो रहा है पीड़ित बच्ची के मन का डर

Webdunia
रविवार, 1 जुलाई 2018 (19:46 IST)
इंदौर। मंदसौर में बर्बर सामूहिक बलात्कार की शिकार सात वर्षीय स्कूली छात्रा को इस वारदात के सदमे से उबारने के लिए मनोचिकित्सकों की मदद ली जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि उसके मन में पैठा डर धीरे-धीरे कम हो रहा है। पीड़ित बच्ची मंदसौर से करीब 200 किलोमीटर दूर इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय  (एमवायएच) में 27 जून की रात से भर्ती है।

एमवायएच के अधीक्षक वीएस पाल ने बताया कि शरीर के अलग-अलग अंगों में गंभीर चोटों के मद्देनजर तीन दिन पहले उसकी सर्जरी की गई थी और अब उसके घाव भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची के इलाज के दौरान हम मनोचिकित्सकों की मदद भी ले रहे हैं, ताकि वह दुष्कर्म के सदमे से जल्द से जल्द उबर सके। पाल खुद एक मनोचिकित्सक हैं। उन्होंने कहा कि वारदात के बाद बच्ची स्तब्ध और बेहद डरी हुई थी, लेकिन अब उसके चेहरे पर पहले के मुकाबले कम डर दिखाई दे रहा है।

इस बीच दो मनोचिकित्सकों ने सामूहिक बलात्कार पीड़ित बच्ची और उसके माता-पिता की आज काउंसलिंग की। बच्ची की काउंसिलिंग के बाद मनोचिकित्सक स्वाति प्रसाद ने बताया कि बच्ची उन चीजों के बारे में बात कर रही है, जो उसे पसंद हैं। मसलन- उसका पसंदीदा खेल, पसंदीदा खाना और पसंदीदा टीवी सीरियल आदि। ये बेहद सकारात्मक संकेत हैं जो बताते हैं कि वह सदमे से उबर रही है।

धीरे-धीरे उसकी मानसिक स्थिति और मजबूत होगी। प्रदेश सरकार ने बच्ची के बेहतर इलाज के लिए मुंबई के वरिष्ठ पीडियाट्रिक सर्जन रवि रामाद्वार को आज इंदौर बुलाया। उन्होंने एमवायएच में बच्ची की सेहत की जांच के बाद कहा कि बच्ची के इलाज की दिशा एकदम सही है और उम्मीद है कि वह जल्द ही गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से बाहर आएगी।

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख