Hanuman Chalisa

मणिपुर में कांग्रेस और भाजपा ने बहुमत का किया दावा

Webdunia
मंगलवार, 14 मार्च 2017 (11:11 IST)
इम्फाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह पिछले 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद कल रात राज्यपाल नजमा हेपतुल्लाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस बीच, कांग्रेस और भाजपा दोनों ने सरकार गठन को लेकर बहुमत में होने का दावा किया है।
 
इबोबी सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है जबकि नोंगथोंबम को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।
 
इबोबी सिंह ने कहा कि वर्तमान विधानसभा में कांग्रेस पार्टी 28 सीटों के साथ एकमात्र बड़ी राजनीतिक पार्टी है इसलिए कांग्रेस को सरकार गठन के लिए बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तृणमूल के एक विधायक और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है और कांग्रेस से किसी प्रकार के दलबदल का कोई सवाल नहीं है।
 
इस बीच, भाजपा ने भी राज्यपाल से सरकार गठन के लिए आमंत्रित करने को कहा है जिसने राज्यपाल के समक्ष अपना बहुमत साबित किया है। राज्यपाल डॉ हेपतुल्लाह ने कहा कि वह कानून के मुताबिक ही फैसला लेंगी।
 
डॉ. हेपतुल्ला इस मुद्दे के लिए कानूनी विशेषज्ञों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। भाजपा के पास 21 विधायक हैं और उसे नेशनल पीपुल्स पार्टी के चार, नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चार और एलजेपी और कांग्रेस के एक-एक विधायक का समर्थन हासिल होने की संभावना है। कांग्रेस विधायक श्याम कुमार भी राजभवन में शक्ति प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे। भाजपा ने एक निर्दलीय और एक तृणमूल विधायक के भी समर्थन मिलने का दावा किया है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

अगला लेख