दो साल से जारी संघर्ष के दौरान मारे गए लोगों की याद में मणिपुर बंद, जनजीवन प्रभावित

अधिकारियों के अनुसार 2023 में इसी दिन मेइती और कुकी समुदाय के बीच जातीय संघर्ष हुआ था जिसमें 260 से ज्यादा लोग मारे गए, लगभग 1500 अन्य घायल हुए और 70,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 3 मई 2025 (11:16 IST)
Manipur Bandh: मणिपुर (Manipur) में जातीय संघर्ष की दूसरी बरसी पर शनिवार को विभिन्न समूहों द्वारा आहूत बंद से मेइती (Meitei) नियंत्रित इंफाल घाटी और कुकी बहुल पहाड़ी जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। 'मणिपुर अखंडता पर मैतेई समूह समन्वय समिति' (COCOMI) ने घाटी के जिलों में बंद का आह्वान किया है जबकि 'जोमी छात्र संघ' (ZSF)  और कुकी छात्र संगठन (KSO) ने पहाड़ी जिलों में बंद आयोजित किया है।
 
इसी दिन मेइती और कुकी समुदाय के बीच जातीय संघर्ष हुआ था : अधिकारियों के अनुसार 2023 में इसी दिन मेइती और कुकी समुदाय के बीच जातीय संघर्ष हुआ था जिसमें 260 से ज्यादा लोग मारे गए, लगभग 1500 अन्य घायल हुए और 70,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए। पूरे राज्य में बाजार बंद रहे, सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे और निजी कार्यालय बंद रहे। सुबह सड़कों पर कुछ निजी वाहन देखे गए। स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थान भी बंद हैं। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।ALSO READ: मणिपुर में क्या मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच बर्फ पिघलेगी?
 
सीओसीओएमआई इंफाल के खुमान लम्पक स्टेडियम में 'मणिपुर पीपुल्स कन्वेंशन' आयोजित करेगा। इसने लोगों से बड़ी संख्या में जनसभा में शामिल होने का आग्रह किया है। हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए इंफाल में शाम के समय मोमबत्ती जुलूस भी निकाला जाएगा।ALSO READ: मणिपुर में क्यों नहीं आ रही स्थायी शांति?

पहाड़ी जिलों चुराचांदपुर और कांगपोकपी में कुकी समुदाय अलग क्षेत्र की मांग को लेकर 'डे ऑफ सेपरेशन' मना रहे हैं। जातीय हिंसा में मारे गए लोगों की याद में चुराचांदपुर शहर में बनाई गई 'वॉल ऑफ रिमेंबरेंस' पर पूर्वाह्न 11 बजे कार्यक्रम होगा। दूसरा कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे से 'सेहकेन दफन स्थल' पर होगा, जहां हिंसा में मारे गए कुकी समुदाय के कुछ लोगों को दफनाया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक

अगला लेख