मणिपुर के सीएम ओकराम इबोबी गोलीबारी में बाल-बाल बचे

Webdunia
सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 (14:45 IST)
मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी उखरूल हेलीपैड पर संदिग्ध उग्रवादियों की गोलीबारी में बाल बाल बचे। इबोबी सिंह आज उखरूल कस्बे में नहीं घुस सके। वहां वह एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
 
हेलिकॉप्टर के लैंड होने के बाद एयरफील्ड के इर्द गिर्द विरोध प्रदर्शन होने लगा। यह करीब सुबह साढ़े नौ बजे की बात है। करीब घंटा भर वहीं पर इतंजार करने के बाद उन्होंने फैसला लिया कि वह वापस इंफाल लौट जाएंगे। वह जब हेलिकॉप्टर पर चढ़ने लगे, तभी एयरफील्ड के निकट गोलीबारी होने लगी।
 
इस घटना के बाद इबोबी सिंह अब वापस इंफाल आ चुके हैं, लेकिन पुलिस और असम राइफल्स उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जिन्होंने गोलियां चलाईं। एयरफील्ड के बाहर गोलियों से चोटिल हुआ एक शख्स दिखा। गुस्साए लोगों ने एयरफील्ड से कुछ ही दूरी पर तीन वाहनों को आग लगा दी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Nuclear Leak : पाकिस्तान में न्यूक्लियर बम का रेडिएशन लीक, जानिए क्या है सचाई

भारत का PAK पर सख्त एक्शन, उच्चायोग के एक और अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे की मोहलत

बाजार से तुर्की के सेब गायब, पाकिस्‍तान से दोस्‍ती पड़ी महंगी, भारी गुस्‍से में भारतीय, सोशल मीडिया में बायकॉट तुर्की ट्रेंड

PoK को खाली करे पाकिस्तान, गोली का जवाब गोली से, भारत का तगड़ा संदेश

भारत से पुराने रिश्‍ते और कई अहसानों के बावजूद आखिर क्‍यों अजरबैजान बना बैठा है पाकिस्‍तान का भाईजान?

सभी देखें

नवीनतम

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह के बयान से मायावाती नाराज, जानिए क्या कहा?

पहलगाम के पर्यटन को आतंकी हमले का झटका, हजारों लोगों की आजीविका छिनी

न्यायमूर्ति बीआर गवई बने भारत के 52वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

चीन ने बदले अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों के नाम, भारत बोला सच्चाई नहीं बदलेगी

LIVE: तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले, आतंकवाद पाकिस्तान को निगल लेगा

अगला लेख