Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

Advertiesment
Manipur internet shutdown
मणिपुर में मंगलवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। इसके बाद राज्य सरकार ने पांच जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया। यह कदम कथित रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत के बाद भड़के विरोध प्रदर्शन और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उठाया गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के बिष्णुपुर डिस्ट्रिक में एक घर पर संदिग्ध रॉकेट हमला हुआ, जिसमें एक शिशु और पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
 
सरकार ने तत्काल प्रभाव से इम्फाल वेस्ट, इम्फाल ईस्ट, Thoubal, Kakching और बिष्नुपुर जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। हमले में घायल लोगों को इम्फाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच महीने की बच्ची और पांच साल के बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मां इस हमले में घायल हुई हैं।
 
घटना के बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सीआरपीएफ  के कैंप पर धावा बोलने की कोशिश की और कई तेल टैंकरों में आग लगा दी। यह विरोध Moirang में हुए हमले के खिलाफ किया गया, जिसमें दो मासूम बच्चों की जान चली गई।
 
गौरतलब है कि मणिपुर लंबे समय से जातीय हिंसा का केंद्र रहा है और मंगलवार सुबह हुए इस संदिग्ध हमले के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला कथित कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार तड़के करीब 1.03 बजे Moirang Tronglaobi Awang Leikai में किया।
 
धमाका एक BSF के जवान के घर में हुआ, जब परिवार सो रहा था। बताया गया कि एक प्रोजेक्टाइल बेडरूम की खिड़की से टकराया, जिससे यह विस्फोट हुआ। मणिपुर के गृह मंत्री K Govindas ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस हमले की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि तड़के हुई इस बर्बर घटना में दो मासूम बच्चे- एक 5 साल का लड़का और 5 महीने की बच्ची- अपनी मां के साथ सोते समय मारे गए। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। ऐसी बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच जारी है और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस्तांबुल में इजराइली कॉन्सुलेट हमला, 3 की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल