Maratha reservation: जरांगे ने लगाया सरकार पर साजिश और चालबाजी का आरोप

रास्ता रोको अभियान चलाने का किया आग्रह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (15:33 IST)
Maratha reservation: मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) ने जालना में शनिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार सरकारी नौकरियों और शिक्षा में समुदाय को आरक्षण (reservation) के लिए उनके द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को कमजोर करने के लिए 'चालबाजी और साजिश' कर रही है। उन्होंने मराठा समुदाय (Maratha community) के सदस्यों से शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक 'रास्ता रोको' अभियान चलाने का आग्रह किया।
 
जरांगे ने जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह रविवार को अपनी अगली कार्रवाई का खुलासा करेंगे साथ ही उन्होंने समुदाय के लोगों से वहां इकट्ठा होने को कहा।

ALSO READ: Maratha Reservation : मसौदा अधिसूचना पर अड़े मनोज जरांगे, राज्‍यभर में सड़क नाकाबंदी की चेतावनी
 
जरांगे ने लगाया चालबाजी और साजिश का आरोप : उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आरक्षण के लिए उनके प्रयासों को विफल करने के वास्ते 'चालबाजी और साजिश' कर रही है। जरांगे ने कुनबी मराठों के 'रक्त संबंधियों' पर अधिसूचना को कानून में बदलने में देरी पर सवाल उठाया। जरांगे ने पुलिस पर राज्य के गृहमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) के इशारे पर मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करने का भी आरोप लगाया।
 
'रास्ता रोको' अभियान चलाने का आग्रह : कार्यकर्ता ने मराठा समुदाय के सदस्यों से शनिवार को अपने-अपने स्थानों पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक 'रास्ता रोको' अभियान चलाने का आग्रह किया और सुबह या शाम के समय इस तरह का प्रदर्शन करने के अपने पहले के आह्वान में बदलाव किया।

ALSO READ: Maratha Reservation : मनोज जरांगे का दावा, कुनबी जाति के हैं मराठा समुदाय के सदस्य
 
महाराष्ट्र विधान मंडल ने मंगलवार को एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सर्वसम्मति से एक अलग श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला एक विधेयक पारित किया, लेकिन जरांगे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

नितिन गडकरी को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 में PM मोदी को मिला था यह सम्‍मान

ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध के निर्माण से भारत और बांग्लादेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा : चीन

Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने सामान पैक करना शुरू किया, बोले- जल्द ही खाली करूंगा सरकारी आवास

UP : गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का STF ने किया भंडाफोड़, 4 देशों का राजनयिक बताता था ठग, नौकरी के झांसे के नाम पर लूट

Infosys ने कमाया 6921 करोड़ रुपए मुनाफा, जानिए जून तिमाही में कितनी फीसदी हुई बढ़ोतरी

अगला लेख