maratha reservation : मनोज जरांगे के अनशन का चौथा दिन, नहीं लेंगे तरल पदार्थ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 जून 2024 (14:47 IST)
manoj jarange: मराठा आरक्षण से संबंधित मांगों को लेकर 4 दिन से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को डॉक्टरों की सलाह के बावजूद नसों के माध्यम से तरल पदार्थ (आईवी फ्लुइड) लेने से इनकार कर दिया।
 
मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के तहत आरक्षण देने की मांग कर रहे जरांगे ने मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले में अंतरवाली सराटी गांव में नये सिरे से भूख हड़ताल शुरू की है।
 
सरकारी ग्रामीण अस्पताल के एक दल ने सुबह उनकी जांच की। उनका रक्तचाप और रक्त शर्करा स्तर कम था और उन्हें नसों के माध्यम से शरीर में तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है। एक डॉक्टर ने मीडियाकर्मियों को यह जानकारी दी। हालांकि, जरांगे ने कहा कि वह इस तरह से कोई आहार नहीं लेंगे।
 
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार को हमारी दुर्दशा की बिल्कुल चिंता नहीं है। मराठा समुदाय उन्हें सबक सिखाएगा।
 
महाराष्ट्र के मंत्री और ओबीसी नेता छगन भुजबल के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि सरकार द्वारा मराठाओं को दिया गया 10 प्रतिशत आरक्षण न्यायिक जांच में खरा उतरेगा, कार्यकर्ता ने कहा कि भुजबल को इस मुद्दे में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
 
जरांगे मांग कर रहे हैं कि मराठा समुदाय के लोगों को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र दिया जाना चाहिए। खेती से जुड़े कुनबी समुदाय को ओबीसी का दर्जा प्राप्त है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इस बार मैं अपना आपा नहीं खोने वाला हूं, जस्टिस पारदीवाला ने क्यों कही यह बात

1 लीटर दूध के लिए बुजुर्ग महिला ने गंवाए 18.5 लाख रुपए

आजादी के बाद पहली बार उत्तर महाराष्ट्र के 4 आदिवासी गांवों में फहराया गया तिरंगा

कैसा होगा अगली पीढ़ी का GST, इसका क्या होगा फायदा

स्वामी रामदेव बोले, रूस एवं चीन से मिलकर भारत करेगा अमेरिकी गुंडागर्दी खत्म

सभी देखें

नवीनतम

म्यांमार में सेना ने किए हवाई हमले, 21 लोगों की मौत, 7 घायल, 15 घर क्षतिग्रस्त

क्या भारत से दोस्ती सिर्फ दिखावा है, चीन ने पाकिस्तान को सौंपी हंगोर श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी

ट्रंप ने कही पुतिन के मन की बात, जेलेंस्की डोनबास का इलाका रूस को सौंपें

महायुति सरकार ने पाप का घड़ा फोड़ दिया, CM फडणवीस ने किस पर साधा निशाना

कटी-फटी आजादी मिली, एक दिन इस्लामाबाद में फहराएंगे तिरंगा : विजयवर्गीय

अगला लेख